ज़मीन से दागी गई गोली म्यांमार में उड़ते विमान को चीरती हुई यात्री को लगी

म्यांमार में ज़मीन से दागी गई गोली म्यांमार नैशनल एयरलाइंस के उड़ते विमान को चीरती हुई एक यात्री को लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 63 यात्रियों को ले जा रहा विमान घटना के समय 3,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और उतरने वाला था। अपनी गर्दन और गाल पर रूमाल पकड़े यात्री की तस्वीर सामने आई है।

Load More