ज़रूरत पड़ी तो दोषियों को फांसी दी जाएगी: कोलकाता में डॉक्टर की हत्या पर सीएम ममता
कोलकाता में 31 वर्षीय महिला ट्रेनी डॉक्टर की हत्या के मामले को सीएम ममता बनर्जी ने 'दुर्भाग्यपूर्ण और घृणित' बताया है। उन्होंने कहा, "मैंने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है। अगर ज़रूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी की सज़ा दी जाएगी।" शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला।