ज़हीर से शादी के बाद पहली बार फैमिली डिनर पर गईं सोनाक्षी, तस्वीरें आईं सामने
अभिनेता ज़हीर इकबाल के साथ शादी के बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बुधवार को पहली बार फैमिली डिनर पर गईं जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इसकी तस्वीरें अनु रंजन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसमें सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी नज़र आ रही हैं। इस डिनर में सोनाक्षी की दोस्त व अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी शामिल हुई थीं।