ज़हर मिली टॉफी खाने से यूपी में 3 बच्चियों की हुई मौत, 1 की हालत गंभीर
कौशांबी (यूपी) में ज़हर मिली टॉफी खाने से 7 साल की 2 बच्चियों और 4 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं, टॉफी खाने वाली 4 साल की एक और बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चियों के पिता द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बच्चियों को टॉफियां उनके पड़ोसी ने दी थी।