ज़हरीली शराब कांड को लेकर विपक्ष के विधायकों ने बिहार विधानसभा में कुर्सी उठाकर किया हंगामा
सारण (बिहार) में ज़हरीली शराब पीने से कम-से-कम 50 लोगों की हुई मौत के बाद विपक्षी विधायकों ने शुक्रवार को विधानसभा में हंगामा किया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाषण के दौरान कुछ विधायक कुर्सी उठाते दिख रहे हैं। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कहा, "ऐसा आचरण न करें...बिहार की जनता देख रही है।"