ज़हरीले कैटरपिलर के संपर्क में आए ऐक्टर जेमी को हार्ट अटैक जैसे लक्षण के कारण जाना पड़ा अस्पताल
फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' के ऐक्टर जेमी डोर्नन और उनके दोस्त गॉर्डन स्मार्ट को पुर्तगाल में ज़हरीले कैटरपिलर के संपर्क में आने के बाद हार्ट अटैक जैसे लक्षण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बकौल गॉर्डन, बांह में झनझनाहट होने पर पहले उन्हें और फिर बांह व पैरों के सुन्न होने पर जेमी को अस्पताल जाना पड़ा।