ज़िंदा रहने की पूरी कोशिश करूंगा: 'संदिग्ध परिस्थितियों में मौत' वाले ट्वीट पर मां से मस्क
एलन मस्क के ट्वीट 'अगर संदिग्ध परिस्थितियों में मैं मर गया तो...' पर उनकी मां माये ने कमेंट किया, "यह अच्छा मज़ाक नहीं है।" इस पर मस्क ने लिखा, "सॉरी!...ज़िंदा रहने की पूरी कोशिश करूंगा।" इससे पहले मस्क ने रॉसकॉसमॉस के प्रमुख का बयान शेयर किया था जिसमें उन्होंने मस्क पर 'यूक्रेन में फासीवादी ताकतें' भेजने का आरोप लगाया है।