ज़िम्बाब्वे के क्रिकेट लेजेंड हीथ स्ट्रीक का हुआ निधन, पत्नी ने शेयर किया पोस्ट
कैंसर से जूझ रहे केकेआर के पूर्व गेंदबाज़ी कोच व ज़िम्बाब्वे के क्रिकेट लेजेंड हीथ स्ट्रीक का 49-साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी पत्नी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि स्ट्रीक ने रविवार सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। बीते माह भी उनके निधन की खबर सामने आई थी लेकिन तब वह अफवाह साबित हुई थी।