ज़िम्बाब्वे ने प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करने को लेकर 2 क्रिकेटरों को 4 माह के लिए किया बैन
ज़िम्बाब्वे क्रिकेट ने प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करने को लेकर ऑल-राउंडर वेस्ली मधवेरे और ब्रैंडन मावुता पर गुरुवार को अगले 4 माह के लिए बैन लगा दिया। दोनों खिलाड़ियों पर जनवरी 2024 से 3 माह के लिए उनके वेतन का 50% जुर्माना भी लगाया गया है। दिसंबर 2023 में डोपिंग टेस्ट पॉज़िटिव आने पर दोनों को निलंबित किया गया था।