ज़िम्बाब्वे ने बनाया वनडे क्रिकेट इतिहास में अपना सबसे बड़ा टोटल
ज़िम्बाब्वे ने वनडे इतिहास में अपना सबसे बड़ा टोटल बनाया है। वनडे विश्व कप क्वॉलिफायर 2023 में सोमवार को ज़िम्बाब्वे ने यूएसए के खिलाफ 408/6 का स्कोर बनाया। मैच में ज़िम्बाब्वे के कप्तान शॉन विलियम्स ने 101 गेंदों पर 174 रन बनाए। ज़िम्बाब्वे का पिछला सबसे बड़ा वनडे टोटल 351/7 था जो उसने 2009 में केन्या के खिलाफ बनाया था।