ज़ीनत वह पहलू दिखा रही हैं जो इंस्टाग्राम पर नहीं दिखता: ऐक्ट्रेस के पोस्ट को लेकर करण
फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वालीं दिग्गज अभिनेत्री ज़ीनत अमान की तारीफ की है। करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "ज़ीनत वह पहलू दिखा रही हैं जो इंस्टाग्राम पर नहीं दिखता...उनके पोस्ट सच्चे होते हैं।" ज़ीनत ने करण की स्टोरी री-शेयर कर कहा, "सोकर उठते ही इतनी प्यारी स्टोरी पढ़ी...तारीफ के लिए शुक्रिया।"