ज़ैम्पा ने तोड़ा वनडे विश्व कप में किसी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर के सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड
लेग स्पिनर ऐडम ज़ैम्पा ने किसी वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लिए जाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ दो विकेट लेने के साथ वनडे विश्व कप 2023 में ज़ैम्पा के 22 विकेट हो गए। पिछला रिकॉर्ड ब्रैड हॉग के नाम था जिन्होंने 2007 संस्करण में 21 विकेट लिए थे।