ज़ैम्पा व स्टॉयनिस ने विश्व कप मेडल लेते समय बीसीसीआई के अधिकारियों से नहीं मिलाया हाथ
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐडम ज़ैम्पा और मार्कस स्टॉयनिस ने विश्व कप मेडल लेते समय बीसीसीआई के अधिकारियों से हाथ नहीं मिलाया। एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें मंच पर स्टॉयनिस अधिकारियों को नज़रअंदाज़ करते जबकि ज़ैम्पा सभी अधिकारियों को नज़रअंदाज़ कर सिर्फ सचिन तेंदुलकर से हाथ मिलाते दिखे। बाकी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने मंच पर हर अधिकारी से हाथ मिलाया।