ज़ोमैटो ने 'लगान' के किरदार 'कचरा' को लेकर बनाया ऐड, आलोचना होने के बाद हटाया वीडियो
ज़ोमैटो ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फिल्म 'लगान' के किरदार 'कचरा' को लेकर एक विज्ञापन बनाया और आलोचना होने के बाद वीडियो को हटा लिया है। फिल्म में कचरा की भूमिका निभाने वाले आदित्य लखिया को इस विज्ञापन में लिया गया था। फिल्ममेकर नीरज घेवान ने ट्वीट किया, "सिनेमा में दिखाए गए दलितों का सबसे अमानवीय...किरदार था कचरा।"