ज़ोर से रोना चाहती हूं लेकिन नहीं हो पा रहा, काश यह बुरा सपना होता: तुनिषा को लेकर सायंतनी
टीवी ऐक्ट्रेस सायंतनी घोष ने कहा है कि उन्हें अब तक अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के निधन पर विश्वास नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, "(विश्वास कर पाना) आसान नहीं है। इसने मुझे हिला दिया। इस भारीपन ने मेरी नींदें उड़ा दी हैं। मैं ज़ोर से रोना चाहती हूं लेकिन रो नहीं पा रही हूं। काश यह एक बुरा सपना होता।"