ज़ोहो के सीईओ ने पत्नी द्वारा उन्हें व ऑटिस्टिक बेटे को छोड़ने के आरोप पर दी प्रतिक्रिया

ज़ोहो के अरबपति सीईओ श्रीधर वेम्बु ने अपनी पत्नी प्रमिला द्वारा उन्हें व ऑटिस्टिक बेटे को छोड़ने के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह कहना पूरी तरह गलत है कि मैंने प्रमिला और बेटे की आर्थिक मदद करना बंद कर दिया...तीन साल से अमेरिका में मिल रहा मेरा वेतन....उनके पास है और मैंने घर उन्हें सौंप दिया है।"

Load More