ज़्यादा-से-ज़्यादा विपक्षी पार्टियों को जोड़ने की होगी कोशिश: राहुल से मिलने के बाद बिहार सीएम
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा, "पूरे देश में ज़्यादा-से-ज़्यादा (विपक्षी) पार्टियों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी।" वहीं, राहुल ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह ऐतिहासिक कदम है और देश में विचारधारा की लड़ाई को लड़ा जाएगा।