शख्स ने पत्नी की हत्या कर दीवार पर लिखा- मैंने बीवी को मारा; ससुर से बोला- लाश ले जाओ
सीतामढ़ी (बिहार) में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और दीवार पर लिखा, "मैंने बीवी को मारा है।" आरोपी के ससुर ने बताया, "उसने मुझसे कहा कि लाश पड़ी है...ले जाओ।" बकौल पुलिस, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।