₹1 लाख करोड़ का बाज़ार पूंजीकरण छूने वाला देश का दूसरा सरकारी बैंक बना बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर सोमवार को 3% से अधिक चढ़कर ₹194.85/शेयर पर पहुंच गए जिसके बाद बैंक का बाज़ार पूंजीकरण ₹1 लाख करोड़ को पार कर गया। एसबीआई के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ऐसा करने वाला भारत का दूसरा सरकारी बैंक बन गया है। वहीं, प्राइवेट बैंकों में एचडीएफसी बैंक का बाज़ार पूंजीकरण करीब ₹9 लाख करोड़ है।