₹1 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार करने वाली पहली भारतीय एफएमसीजी कंपनी बनी खादी
खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने 2021-22 में ₹1.15 लाख करोड़ का वार्षिक कारोबार किया है। सरकार के मुताबिक, इसके साथ ही यह देश की पहली और एकमात्र एफएमसीजी कंपनी बन गई है जिसने ₹1 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार दर्ज किया है। बकौल सरकार, कोविड-19 की दूसरी लहर में आंशिक लॉकडाउन के बावजूद केवीआईसी ने इतना कारोबार किया।