₹10 का पेमेंट था, ₹20,238 कट गए: ऑनलाइन फ्रॉड होने पर पायल रोहतगी
अभिनेत्री पायल रोहतगी ने बताया है कि उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई। उन्होंने 'आजतक' से कहा, "कपड़े मंगवाए थे जो फिट नहीं हुए, रिटर्न करने के 15-20 दिन बाद भी जवाब नहीं मिलने पर गूगल से कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालकर फोन किया।" बकौल पायल, कुरियर रजिस्ट्रेशन के लिए ₹10 के पेमेंट का ओटीपी आया और ₹20,238 कट गए।