₹10 लाख नहीं दिए तो कुलदीप जघीना जैसा हश्र करेंगे: राजस्थान के ज्वेलर को फोन कर बदमाश
भरतपुर (राजस्थान) में अज्ञात बदमाश ने हरिशंकर गोयल नामक ज्वेलर से रंगदारी मांगी है। बदमाश का फोन हरिशंकर के बेटे ने उठाया जिससे उसने कहा, "अरुण फौजी गैंग का सदस्य बोल रहा हूं...2 घंटे में ₹10 लाख नहीं दिए या पुलिस को बताया तो कुलदीप जघीना जैसा हश्र करेंगे।" गौरतलब है, 12 जुलाई को कुलदीप को गोली मारी गई थी।