₹1,000 एक्स्ट्रा देने के बावजूद एअर इंडिया के यात्री को मिली टूटी हुई विंडो सीट, शेयर किए वीडियो
एअर इंडिया के एक यात्री ने X पर तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर कर बताया है कि दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट में उसे टूटी हुई विंडो सीट दी गई जबकि उसने ₹1,000 एक्स्ट्रा दिए थे। यात्री ने लिखा, "उन्होंने...इंजीनियर को बुलाया लेकिन वह उसे ठीक नहीं कर सका।" एयरलाइन ने माफी मांगते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी।