₹1,000 करोड़ के लोन की मंज़ूरी मिलने की खबरों के बीच स्पाइसजेट के शेयर करीब 9% चढ़े
इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना के तहत स्पाइसजेट को ₹1,000 करोड़ के लोन की मंज़ूरी मिलने की खबरों के बीच गुरुवार को कंपनी के शेयर 8.84% चढ़कर बंद हुए। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी $200 मिलियन जुटाने के लिए बैंकरों से भी बातचीत कर रही है। कंपनी के शेयर में सालभर में लगभग 42% की गिरावट हुई है।