₹10,000 करोड़ के जीएसटी धोखाधड़ी मामले में दो अरबपति कारोबारी हुए गिरफ्तार: नोएडा पुलिस

नोएडा (यूपी) पुलिस ने बताया है कि हरियाणा के दो अरबपति कारोबारी अजय शर्मा और संजय जिंदल को ₹10,000 करोड़ के जीएसटी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, दोनों ने नकली पहचान के आधार पर करीब 2,600 फर्ज़ी कंपनियां बनाकर सरकार से इनपुट टैक्स क्रेडिट का फर्ज़ीवाड़ा किया। दोनों पर ₹25,000-₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

Load More