₹100/किलो के पार होने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में कितनी हैं टमाटर की कीमतें?
नोएडा, रायपुर, अगरतला, धार और भुवनेश्वर सहित देश के कई शहरों में टमाटर के दाम ₹100/किलोग्राम के पार पहुंच गए हैं। वहीं, गोरखपुर (यूपी), कन्याकुमारी (तमिलनाडु), बेल्लारी (कर्नाटक) और एर्नाकुलम (केरल) में टमाटर की कीमत ₹110-₹122/किलोग्राम हो गई है। मॉनसून में देरी, अधिक गर्मी और उत्पादन में कमी को टमाटर की कीमतों में वृद्धि का कारण बताया जा रहा है।