₹1,058 के बिल पर यूएस में वेट्रेस को मिली ₹2.4 लाख की टिप; वह बोलीं- विश्वास नहीं हो रहा
अमेरिका में पेंसिल्वेनिया के एक रेस्टोरेंट में एक शख्स ने $13.25 (करीब ₹1,058) के बिल पर एक वेट्रेस को $3,000 (करीब ₹2.4 लाख) की टिप दी है। शख्स ने अपने हाथों से रसीद पर 'टिप्स फॉर जीसस' लिखा जिसकी तस्वीर सामने आई है। वेट्रेस ने कहा, "मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा। यह मेरे लिए बहुत मायने रखती है।"