₹11.5 करोड़ की दुर्लभ 3.5 ग्राम वज़नी घड़ी पहने दिखे मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर, तस्वीर हुई वायरल

चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड के खिलाफ मंगलवार को मैच के दौरान मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गॉर्डियोला £1.1 मिलियन (₹11.5 करोड़) की दुर्लभ घड़ी पहने दिखे जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। वॉच ब्रैंड रिचर्ड मिल ने 2013 में 3.5 ग्राम वज़न वाली ऐसी 50 अल्ट्रा-लाइट घड़ियां बनाई थीं। इसे लेकर एक X यूज़र ने लिखा, "क्लास कोच...क्लास वॉच।"

Load More