₹12,000 करोड़ की 2,500 किलो ड्रग्स केरल में ज़ब्त, समुद्र के रास्ते लाई जा रही थी भारत

एनसीबी व भारतीय नेवी की संयुक्त टीम ने कोच्चि (केरल) में पश्चिमी तट से करीब ₹12,000 करोड़ की 2,500 किलोग्राम मेथमफेटामाइन ड्रग्स ज़ब्त की है। एनसीबी के अनुसार, अफगानिस्तान से भारत लाई जा रही इस ड्रग्स के साथ एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया गया है। बकौल एनसीबी, यह अब तक बरामद मेथमफेटामाइन की सबसे बड़ी खेप है।

Load More