₹12,000 में जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट किट लॉन्च करेगा मुकेश अंबानी का समूह
उद्योगपति मुकेश अंबानी के समूह की कंपनी स्ट्रेंड लाइफ साइंसेज़ के सीईओ डॉ. रमेश हरिहरन ने ₹12,000 में जीनोम सीक्वेंसिंग टेस्ट किट लॉन्च करने की घोषणा की है। अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने 2021 में बेंगलुरु स्थित स्ट्रेंड लाइफ साइंसेज़ का अधिग्रहण किया था और अभी इस कंपनी में उसकी करीब 80% हिस्सेदारी है।