₹1.22 करोड़ मूल्य के सोने की तस्करी के आरोप में एक शख्स जयपुर एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार
कस्टम अधिकारियों ने रविवार को जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई-अड्डे पर ₹1.22-करोड़ मूल्य के 2,331.800 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक, "एक्स-रे मशीन में चेक-इन बैगेज की...जांच करने पर इस्त्री में छिपी...कुछ चीज़ों के...गहरे रंग के चित्र दिखे।" बकौल अधिकारी, "इस्त्री की प्लेट की छानबीन...करने पर स्टील प्लेट से लिपटी...सोने की प्लेट मिली।"