₹1.25 लाख के नोटों से सजी कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे दिल्ली के युवक, सामने आई तस्वीर
कांवड़ यात्रा के बीच दिल्ली के कुछ युवक ₹1.25 लाख के नोटों से सजी कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे जिसकी तस्वीर सामने आई है। इस कांवड़ को ₹100 व ₹20 के नोटों से सजाया गया है और यह कांवड़ सोमवार रात को हरिद्वार पहुंची थी। इस कांवड़ को बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंचे और इसके साथ तस्वीरें लीं।