₹1.5 करोड़ की पोर्शा में बैठकर ड्राइविंग सीख रहे ऐक्टर आर माधवन के बेटे का वीडियो हुआ वायरल
दुबई के एक ड्राइविंग स्कूल ने अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वह पोर्शा में बैठकर ड्राइविंग सीख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इस कार की कीमत ₹90 लाख से ₹1.5 करोड़ के बीच है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "क्या मैं इकलौता इंसान हूं जिसने ऑल्टो/मारुति 800 में ड्राइविंग सीखी?"