₹150 करोड़ वाली हंसी सोचनी होगी: 'भूल भुलैया 2 आज ₹150 करोड़ कमा लेगी' दावे पर कार्तिक
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श का एक ट्वीट शेयर किया है जिसके मुताबिक ऐक्टर की हालिया फिल्म 'भूल भुलैया 2' आज ₹150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, "कल ₹150 करोड़ वाली हंसी सोचनी पड़ेगी...'भूल भुलैया 2' (बॉक्स ऑफिस पर) आग लगा रही है।"