₹166 करोड़ का बंगला रेनोवेट होने के बाद उसमें वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीर
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपने लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) वाले ₹166 करोड़ के बंगले का रेनोवेशन होने के बाद उसमें वापस शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल, सीलन के कारण उन्होंने बंगला छोड़ दिया था। प्रियंका ने इसकी बालकनी से दिख रहे नज़ारे की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा है, "घर में आकर...शांति मिल रही है।"