₹19 लाख का भुगतान करें और सरकारी बंगला खाली कर दें: इंडियन विमेन्स प्रेस कॉर्प्स से सरकार
केंद्र सरकार ने इंडियन विमेन्स प्रेस कॉर्प्स (आईडब्ल्यूपीसी) को भेजे नोटिस में कहा है कि संस्था दिल्ली स्थित सरकारी बंगले जल्द-से-जल्द खाली कर दे वरना कानून के तहत बंगला खाली कराया जाएगा। बकौल सरकार, आईडब्ल्यूपीसी को 31 जुलाई 2022 तक यह बंगला खाली करना था और संस्था बंगला खाली न करने की भरपाई के तौर पर ₹18.88 लाख जमा करे।