₹20 के लिए यूपी के वकील ने रेलवे के खिलाफ 22 साल लड़ा केस; 12%/वर्ष ब्याज के साथ मिलेगी रकम

मथुरा (उत्तर प्रदेश) के तुंगनाथ चतुर्वेदी नामक वकील ने टिकट पर ₹20 अतिरिक्त वसूले जाने को लेकर रेलवे के खिलाफ 22 साल तक कानूनी लड़ाई लड़कर जीत हासिल की है। यह वाकया दिसंबर, 1999 का है। अब उपभोक्ता फोरम ने रेलवे को ₹15,000 बतौर जुर्माना और ₹20 पर प्रतिवर्ष 12% ब्याज के साथ राशि चतुर्वेदी को लौटाने का आदेश दिया।

Load More