₹200 करोड़ की जबरन वसूली के मामले में ईडी ने चार्जशीट में जैकलीन को बनाया आरोपी: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स हैं कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ ₹200 करोड़ की जबरन वसूली के केस में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी पूरक चार्जशीट में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाया है। बकौल रिपोर्ट्स, जैकलीन को पहले से पता था कि रंगदारी मांगी जाने वाली है। इससे पहले ईडी ने पीएमएलए के तहत फर्नांडिस के ₹7.27 करोड़ के फंड्स ज़ब्त किए थे।

Load More