₹200 करोड़ के बजट में बनेगी 'हीरामंडी', भंसाली को मिलेंगे ₹65 करोड़: रिपोर्ट
बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की आगामी सीरीज़ 'हीरामंडी' के लिए ₹200 करोड़ का बजट रखा है। बकौल रिपोर्ट्स, भंसाली को इसके निर्देशन के लिए ₹60-65 करोड़ मिलेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'हीरामंडी' के लिए ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, हुमा कुरैशी और ऋचा चड्ढा कम फीस पर काम करने के लिए तैयार हैं।