₹200 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले गुजरात के दंपति ने रथ से फेंके रुपए, सामने आया वीडियो
₹200 करोड़ की संपत्ति दान कर संन्यासी बनने जा रहे गुजरात के कारोबारी भावेश भंडारी और उनकी पत्नी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे एक रथ से रुपए फेंकते दिखे। दंपति ने एक जुलूस के दौरान मोबाइल फोन से लेकर एयर कंडीशनर तक अपना सारा सामान दान कर दिया। दीक्षा लेने के बाद उन्हें पारिवारिक रिश्ते तोड़ने होंगे।