₹200 की कटौती के बाद प्रमुख शहरों में कितनी होगी घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत?
सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹200 की कटौती की है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलिंडर की कीमत ₹1,103 से घटकर ₹903 रह जाएगी। वहीं, मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत ₹902.5, कोलकाता में ₹929, चेन्नई में ₹908.5, बेंगलुरु में ₹905.5, अहमदाबाद में ₹910, हैदराबाद में ₹955 और लखनऊ में ₹940.5 रह जाएगी।