₹200 दीजिए, आपके पास छुट्टा नहीं है तो हम देंगे: रिश्वत मांगता बिहार का ट्रैफिक पुलिसकर्मी
मुज़फ्फरपुर (बिहार) के एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा गाड़ी चलाने वाले शख्स से रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी कह रहा है, "₹200 दीजिए और जाइए। जल्दी कीजिए नहीं तो हम सर को बुलाएंगे...आपके पास छुट्टा नहीं है तो हम काटकर आपको दे देंगे।" हालांकि, पुलिसकर्मी अंत में ₹100 लेकर जाने देता है।