₹200 सस्ता होने पर राजस्थान के प्रमुख शहरों में अब कितनी है घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत?
केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में ₹200 की कटौती किए जाने के बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर में इसकी कीमत घटकर ₹906.5 रह गई है। वहीं, जोधपुर में कीमत घटकर ₹910.5, उदयपुर में ₹934.5, कोटा में ₹924, अलवर में ₹923, भरतपुर में ₹912.5, बीकानेर में ₹914.5, जैसलमेर में ₹925 और बूंदी में ₹924 रह गई है।