₹2,000 करोड़ के रेलिगेयर से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी ने 9 जगहों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ₹2,000 करोड़ से अधिक के रेलिगेयर फिनवेस्ट से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में रेलिगेयर फिनवेस्ट और आरएचसी होल्डिंग्स के कार्यालयों सहित 9 जगहों पर छापेमारी की। रेलिगेयर ने कहा कि जांच में तेज़ी लाने के कंपनी के अनुरोध के बाद यह छापेमारी की गई है। बकौल रेलिगेयर, अधिकारियों को संबंधित दस्तावेज़ और सूचनाएं दी गई हैं।