₹2,000 करोड़ के ड्रग्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़, फिल्म प्रोड्यूसर निकला सरगना
एनसीबी और दिल्ली पुलिस ने इंटरनैशनल ड्रग्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है जिसका सरगना एक तमिल फिल्म प्रोड्यूसर है। एनसीबी के उप-महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इसका सरगना फिलहाल फरार है। बकौल अधिकारी, आरोपियों ने पिछले तीन साल में ₹2,000 करोड़ की स्यूडोएफेड्रिन की तस्करी की थी।