₹2,000 के 97.38% नोट सिस्टम में आए वापस, अब भी हैं लीगल टेंडर: आरबीआई
आरबीआई ने बताया है कि 19 मई, 2023 तक चलन में रहे ₹2,000 के कुल नोटों में से 97.38% नोट सिस्टम में वापस आ गए हैं। दरअसल, 19 मई, 2023 को आरबीआई ने ₹2,000 के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। हालांकि, आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि ₹2,000 के नोट अब भी 'लीगल टेंडर' हैं।