₹217 करोड़ की हेरोइन के साथ गुजरात में नाइजीरियन नागरिक हुआ गिरफ्तार
गुजरात एटीएस ने राजकोट में ₹217 करोड़ की 31 किलोग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने बताया कि नाइजीरियन नागरिक को कुछ दिन पहले समुद्र के रास्ते हेरोइन की तस्करी के संदेह में हिरासत में लिया गया था व पूछताछ के दौरान हुए खुलासे के बाद हेरोइन की खेप बरामद की गई।