₹2274 करोड़ का जुर्माना न भरने पर गूगल को सीसीआई से मिला नोटिस: रिपोर्ट
'पीटीआई' के मुताबिक, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने गूगल को ₹2274 करोड़ का जुर्माना समय से न भरने पर डिमांड नोटिस जारी किया है। सीसीआई ने अक्टूबर में एंड्रॉयड मोबाइल सिस्टम और प्ले स्टोर पॉलिसी में प्रतिस्पर्धा विरोधी गतिविधियों को लेकर गूगल पर यह जुर्माना लगाया था और कंपनी को 60 दिन के अंदर इसका भुगतान करने को कहा था।