₹2,292/खुराक पर मिलेगी ओमीक्रॉन वैरिएंट के लिए भारत में निर्मित एमआरएनए बूस्टर वैक्सीन
कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ भारत द्वारा विकसित पहली एमआरएनए वैक्सीन 'जेमकोवैक-ओएम' की कीमत ₹2,292/खुराक होगी और यह निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एमआरएनए बूस्टर वैक्सीन लॉन्च की जिसे डीसीजीआई ने आपातकालीन इस्तेमाल की मंज़ूरी दे दी है। यह वैक्सीन सुई मुक्त इंजेक्शन डिवाइस की मदद से लगाई जा सकती है।