₹2,450 करोड़ में बिक्री के लिए रखा गया 6 बेडरूम व 24 बाथरूम वाला अमेरिकी मकान
फ्लोरिडा (अमेरिका) में 1989 में बने मकान को $295 मिलियन (करीब ₹2,450 करोड़) में बिक्री के लिए रखा गया है जिससे यह अमेरिका में बिक्री के लिए रखा गया सबसे महंगा मकान बन गया है। 22,800 वर्ग फीट में फैले इस मकान में 6 बेडरूम, 24 बाथरूम हैं। इस प्रॉपर्टी में 231 फीट का एक प्राइवेट यॉट बेसिन भी है।